news-details

विधायक डॉ. नीरज बोरा का नया श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ रिलीज

You can share this post!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण, भक्ति और संगीत का खूबसूरत संगम बना भजन

Pardarshi Vikas News Lucknow

लखनऊ। लखनऊ उत्तर के विधायक एवं समाजसेवी डॉ. नीरज बोरा का नया श्याम भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ भव्य रूप से रिलीज हो गया। इस भजन का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किया गया, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। 

भजन ‘बस आए श्याम नजर है’ अपने भक्तिपूर्ण बोल और मधुर संगीत के कारण श्रोताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस भजन को स्वयं डॉ. नीरज बोरा ने अपनी सुमधुर आवाज में गाया है, जिससे इसमें भावनात्मक गहराई और भक्ति का विशेष रंग देखने को मिलता है।

भजन के लेखक एवं संगीतकार शिवम श्रीवास्तव हैं, जबकि प्रोजेक्ट का निर्माण वत्सल बोरा ने किया है। कोरस में बिंदु बोरा, शिवम श्रीवास्तव, विपिन गुप्ता, पंकज चाहर, मधु पाठक मांझी, प्रीतू और प्रिंस श्रीवास्तव ने योगदान दिया है। नृत्य निर्देशन तृप्ति गुप्ता और उनकी टीम ने किया, जिसने प्रस्तुति को आकर्षक बनाया।

भजन की शूटिंग लाडली जी मंदिर, दानघाटी मंदिर और यमुना घाट जैसे धार्मिक स्थलों पर की गई है, जिससे वीडियो को आध्यात्मिक वातावरण मिला है। निर्देशन आकाश सिंह और शिवम श्रीवास्तव ने किया, जबकि शूटिंग व एडिटिंग लवी दीक्षित की टीम ने संभाली।

डॉ. बोरा ने कहा कि भक्ति संगीत मन को शांति देता है और यह भजन बाबा श्याम की कृपा से संभव हो पाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह भजन श्रद्धालुओं के दिलों को अवश्य छुएगा। यह भजन यूट्यूब चैनल @mantra और उनके आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।