news-details

विवादित जमीन पर मनरेगा कार्य, डीएम से शिकायत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  विकास खंड भादर की ग्राम पंचायत अमटाही में आबादी की विवादित जमीन पर रास्ते के निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। गडही से होकर रास्ता बनाने के लिए रात में जेसीबी से निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। निर्माण को लेकर एक पक्ष की ओर से ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी पर मनमानी के आरोप लगाते हुए एस डी एम और डी एम से शिकायत की गई है। मनरेगा का काम विवाद के चलते डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हो पाया है।अमटाही में वित्तीय वर्ष 2025-26में मनरेगा से कई कार्यों की आइ डी जनरेट हुई है। कार्ययोजना में पहले नंबर पर अमित के घर से पक्की सड़क तक मिट्टी कार्य लिया गया है।यह रास्ता एक पुरानी गडही से होकर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्ययोजना के अनुसार निर्माण लागत 1.5लाख है और 575मानव दिवस सृजित होंने है। गांव के निवासी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा उनकी पुश्तैनी कब्जे की जमीन से होकर सिर्फ एक परिवार को लाभान्वित करने के लिए जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की जा रही है। निर्माण कार्य की कोई अनुमति नहीं है फिर भी9मई की रात में रात में बिना नम्बर की जेसीबी और डम्पर लगाकर जबरन रास्ता बनाने का प्रयास किया गया।इस प्रकरण में ज्ञान देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार निवासी अमटाही ने मंगलवार को डी एम को प्रार्थना पत्र दिया है। डी एम ने एस डी एम को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।सेक्रेटरी विष्णु प्रकाश मिश्र का कहना है कि लगभग 25मीटर लम्बाई में गडही से होकर रास्ते का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। प्रधान के पड़ोस के रहने वाले एक पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। मैंने नियम विरुद्ध कोई काम नहीं किया है। डेढ़ साल पहले वर्क  आई डी जनरेट हुई थी, कुछ काम हुआ, भुगतान भी हुआ है।‌विवाद के कारण निर्माण पूरा नहीं हो पाया।5अप्रैल को दुबारा कार्ययोजना में शामिल किया गया है।जे सी बी से निर्माण कार्य के लिए उन्होंने अनुमति की बात बताई परंतु कोई अनुमति पत्र नहीं दिखाया।

प्रकरण की पूरी जानकारी करके समुचित कार्रवाई की जायेगी। नियम विरुद्ध निर्माण कार्य नहीं होगा।-शेर बहादुर