news-details

व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों और उद्यमियों ने विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिनके समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में सुपर मार्केट और चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या का मुद्दा उठाया गया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और पुलिस विभाग के समन्वय से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे सफेद पट्टी और चेन के माध्यम से सीमांकन कराने को कहा।व्यापारी आलोक सागर ने नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के उत्पीड़न का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने निष्पक्ष और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं रवींद्र त्रिपाठी ने मंडी और दरियापुर क्षेत्र में जलभराव की समस्या रखी, जिस पर तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए।बैठक का संचालन उपायुक्त राज्य कर ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, नगर पालिका अधिकारी, विद्युत विभाग के अधिकारी, बैंक प्रबंधक, व्यापारी, उद्यमी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।