
100 से अधिक नए सदस्य जुड़े
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, जनपद अमेठी की जिला कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न बाजारों से पहुंचे व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। विभिन्न व्यापारिक संगठनों से जुड़े 100 से अधिक व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है और आगे भी उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा।व्यापारियों ने अमेठी नगर की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की। रामलीला मैदान स्थित एमआरएफ सेंटर और पावर हाउस के पास खुले में कूड़ा डाले जाने से फैल रही गंदगी व दुर्गंध का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गईबैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री सुशील जायसवाल सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।