news-details

वकील की हत्या पर अधिवक्ताओं में आक्रोश

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। काल्पी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन अमेठी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी, उनके खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और मृतक अधिवक्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई।अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार वकीलों के साथ हिंसक घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू नहीं होने से वकीलों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से पूर्व में किए गए वादे के अनुसार जल्द कानून लागू करने की मांग की। चेतावनी दी कि हत्यारों की गिरफ्तारी और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।