
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही पर कक्षा-7 की छात्रा ने पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई।परिजनों का आरोप है कि सिपाही पिछले करीब 14 दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था। शनिवार दोपहर छात्रा दुकान से सामान लेकर लौट रही थी, तभी सिपाही ने उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन जब शिकायत करने सिपाही के किराये के कमरे पर पहुंचे तो आरोप है कि उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। हंगामा बढ़ने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।पुलिस के अनुसार, आरोपी सिपाही की तैनाती करीब तीन महीने पहले कल्याणपुर थाने में हुई थी। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में परिजनों से जानकारी ली जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।