
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत आयोजित जागरूकता कार्यशाला में युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 150 ऋण आवेदन प्राप्त हुए, जबकि 60 युवाओं का पंजीकरण किया गया। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि योजना के तहत युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण और 10 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। अमेठी जिले को वर्ष 2026-27 में 1700 लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है।उन्होंने बताया कि अब तक 531 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 90 युवाओं को ऋण वितरित किया जा चुका है। कार्यशाला में आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग औपचारिकताओं और उद्यम स्थापना संबंधी जानकारी दी गई।