news-details

युवक की संदिग्ध मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।  पारा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नरपत खेड़ा, हंस खेड़ा निवासी यश वर्मा पुत्र संतोष कुमार वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यश की मौत जहरीली ताड़ी पीने से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक पहले से बीमार चल रहा था और मामले की जांच की जा रही है।मृतक के भाई सौरभ के मुताबिक, यश ने इलाके में बिक रही ताड़ी पी थी। इसके कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में मिलावटी और जहरीली ताड़ी की बिक्री हो रही है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो यश की जान बच सकती थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस के अनुसार, यश का कुछ समय पहले सड़क हादसे में एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद से वह लगातार बीमार चल रहा था। गुरुवार रात करीब 9 बजे वह सिंधी खेड़ा के पास बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे अलग-अलग अस्पतालों में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घर पहुंचने के बाद परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देकर जहर दिए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।