news-details

युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में शिवम कश्यप की मौत हो गई। तरसड़ा गांव निवासी शिवम कश्यप पुत्र शीतल कश्यप दुर्गापूजा देखकर घर लौट रहा था। रात करीब 8:40 बजे हरदोइया मोड़ के पास वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।