news-details

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा
बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला ताड़ गांव में 35 वर्षीय युवक दीपक ने मंगलवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के मुताबिक, दीपक शादी समारोह से लौटने के बाद घर पहुंचा और कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी 8 वर्षीय बेटी ने उसे फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों के अनुसार, दीपक शराब का आदी था और घर में अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से पहले भी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।मृतक अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।