news-details

युवती ने चार युवकों पर लगाए गंभीर आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के चार युवकों पर दुष्कर्म, प्रयास, धमकी और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि युवकों ने धमकाकर उसके साथ कई बार गलत काम किया और विरोध करने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। आरोप है कि एक बार आरोपी घर की छत पर पहुंचकर दोबारा वारदात का प्रयास करने लगा, लेकिन शोर मचाने पर भाग गया।पीड़िता का कहना है कि पहले शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ शुरू कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि घटना रनिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, इसलिए पीड़िता को वहीं मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है। मामले की जांच की जा रही है।