
PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे लखनऊ से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस पीछे से ट्रेलर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। दुर्घटना में बस चालक, परिचालक, क्लीनर और एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 65 यात्री सवार थे।पुलिस और स्थानीय लोगों ने खिड़कियां व इमरजेंसी गेट तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। कई यात्री बस में फंस गए थे, जिन्हें गैस कटर से बस काटकर बाहर निकाला गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे के समय नियमित चालक की जगह परिचालक बस चला रहा था। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बस ट्रेलर से टकरा गई। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि मामले की जांच जारी है।