news-details

यमुना को बचाने के लिए ‘कॉकरोच’ बनकर नाले में उतरा युवक

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा में यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण के खिलाफ एक युवक का अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। वृंदावन निवासी 30 वर्षीय दीपक शर्मा कॉकरोच की वेशभूषा पहनकर नालों के बीच प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि मां के निधन के बाद उन्होंने यमुना को अपनी मां माना और अब उनकी दुर्दशा देखकर बेहद दुखी हैं। दीपक का आरोप है कि वर्षों से बिना ट्रीटमेंट के गंदे नाले यमुना में छोड़े जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे।दीपक पहले नगर निगम कार्यालय में भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए अब उन्होंने सीधे नाले में उतरकर विरोध शुरू किया है। प्रदर्शन के दौरान वह पोर्टेबल स्पीकर पर गाने बजाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक गंदे नालों को बंद नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।दीपक ने बताया कि वह पहले कथा-भागवत और पंडिताई का कार्य करते थे, लेकिन अब समाज और पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना को बचाना ही उनका उद्देश्य है। हाल के दिनों में “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे डिजिटल कैंपेन के बीच उनका यह प्रदर्शन और अधिक चर्चा में आ गया है।