news-details

यमुना पुल से पति-पत्नी ने लगाई छलांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। बबेरू क्षेत्र के मरका यमुना नदी पुल से पति-पत्नी द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार मरका गांव निवासी रामलखन (35) और उनकी पत्नी सीमा उर्फ दीपा (30) के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों यमुना पुल पहुंचे और नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामलखन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दंपति के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।