news-details

राजस्थान में रिकॉर्ड गर्मी, बाड़मेर 48.3°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS राजस्थान में मंगलवार को भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। बाड़मेर लगातार तीसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.3°C दर्ज किया गया। फलोदी में 46.4°C, जैसलमेर में 45.8°C, चित्तौड़गढ़ में 45.6°C और बीकानेर में 45°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।मध्य प्रदेश के रतलाम में भी लगातार तीसरे दिन पारा 46.5°C पहुंचा, जबकि निवाड़ी जिले में आंधी-बारिश और ओले गिरे। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। बिहार के जमुई और बांका में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के सांगली में मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की जान चली गई, जबकि केरल के मलप्पुरम में आकाशीय बिजली से 4 लोगों की मौत हुई।मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 15 मई को राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भीषण लू चलने का अनुमान है।IMD ने कहा है कि इस हफ्ते के आखिर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह तक पहुंच सकता है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है।