news-details

12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा को समर्पित सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और उन्हें आम जनता से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ अभियान में जुटें। उन्होंने संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी जोर दिया।बैठक में कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान, सेवा कार्यों, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की पहुंच सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।इस अवसर पर कानपुर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्रनाथ पासवान, संदीप ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया।