news-details

14 हजार लीटर अवैध शराब नष्ट

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Etawah

पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर करीब 14,132 लीटर अवैध और देशी शराब नष्ट कराई। थाना बसरेहर में दर्ज तीन मुकदमों से बरामद शराब को जेसीबी मशीन की मदद से नष्ट किया गया। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक सैफई-जसवंतनगर रोहित कुमार और सहायक अभियोजन अधिकारी अजेय यादव की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पुलिस, अभियोजन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की निगरानी की।

नियमानुसार पहले शराब के नमूने सुरक्षित किए गए, इसके बाद शेष शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट कराया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध शराब से जुड़ी सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

इस दौरान थाना बसरेहर प्रभारी सौरभ सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।