
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चमनगंज में निकाह के 16 साल बाद पति पर पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता आफरीन का आरोप है कि पति रेहान हुसैन के इलाके में रहने वाली एक महिला से संबंध हैं। 7 जुलाई को उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। विरोध करने पर पति ने महिला को अपनी सब कुछ बताया और तलाक देने की बात कही।आफरीन के मुताबिक, 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे पति ने दोनों बेटों के सामने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और बच्चों के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि ससुरालीजन भी दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे।पीड़िता की शिकायत पर चमनगंज थाने में दहेज प्रताड़ना, मारपीट, अनैतिक संबंध और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन तलाक का मामला सामने आने के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।