news-details

19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बाग में बैठा था तभी हमला

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पूर्व प्रधान के 19 वर्षीय बेटे कुश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना गोती गांव की है, जहां युवक गुरुवार दोपहर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित बाग में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी।गोली लगते ही कुश कुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तत्काल स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि 8 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में हत्या की गई।पुलिस जांच में जुटी, पूर्व प्रधान हिरासत मेंपुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण और आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।