news-details

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का जनता ने बनाया मन: आदित्य यादव

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ फाजिलनगर। कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित उजारनाथ चौराहे पर सोमवार को सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और दिवंगत रमायन यादव की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने प्रतिमाओं का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जनसभा में उन्होंने वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने का दावा किया।आदित्य यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी पर भरोसा जताया, जिससे पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। उन्होंने दावा किया कि जनता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में सड़कें बदहाल हैं और जनता महंगाई, भ्रष्टाचार तथा भय से परेशान है। उन्होंने सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुरक्षित रखने के लिए जागरूकता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने फाजिलनगर की सड़क और विकास संबंधी समस्याएं उठाते हुए सपा सरकार बनने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया।सभा को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पीके राय, सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता विजय यादव ने की और संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। आयोजन का नेतृत्व फौजी मुलायम सिंह यादव ने किया।