
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों (विधवाओं) तथा उनके आश्रितों को अवगत कराया है कि उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 25 मई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, कुशीनगर में संपन्न होगी। जिन पूर्व सैनिकों, वीर नारियों अथवा उनके आश्रितों को पारिवारिक समस्या, भूमि विवाद या अन्य किसी प्रकार की समस्या हो, वे अपना आवेदन पत्र 23 मई 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर में जमा कर सकते हैं।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने संबंधित सभी पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए बैठक में प्रतिभाग करें, जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।