news-details

अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने का संकल्प: रश्मि सिंह

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई सामाजिक आयोजनों में शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद किया और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर संवाद किया। रश्मि सिंह ने कहा कि योगी और मोदी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता को केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। दैवी आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास और जीरो पावर्टी के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिए जा रहे हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।रश्मि सिंह पीपरपुर में रवि सिंह के यहां श्री मद्भागवत कथा,टिकावर में श्री राम कथा और डेढ़ पसार में शिव प्रसाद पाण्डेय के यहां श्री गया जगन्नाथ के भंडारे में शामिल हुईं।