
पारदर्शी विकास न्यूज़। अंतरराष्ट्रीय राजभाषा उत्सव-2026 के ओपन वर्ग की कथा-सृजन स्पर्धा में भारत के विनोद यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। भारती भाषा संवर्धन संस्थान द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत सहित खाड़ी देशों के हिंदीप्रेमियों, विद्वानों और शिक्षाविदों ने उल्लेखनीय भागीदारी की। कथा-सृजन प्रतियोगिता में विनोद यादव ने अपनी रचनात्मक लेखन प्रतिभा और प्रभावी अभिव्यक्ति के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया। उनका पंजीकरण संख्या IN-OP-5791 रहा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करना हिंदी साहित्य और रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने, रचनात्मक प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने और हिंदी के वैश्विक विस्तार को प्रोत्साहित करना है। विनोद यादव की उपलब्धि को हिंदी के बढ़ते प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय रचनात्मक प्रतिभा की मजबूत उपस्थिति के रूप में देखा जा रहा है।इस सफलता पर साहित्य और हिंदी भाषा से जुड़े लोगों ने विनोद यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के माध्यम से हिंदी की वैश्विक पहुंच और विभिन्न देशों में इसके प्रति बढ़ते जुड़ाव को भी रेखांकित किया गया।