news-details

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संघ के अनुषांगिक संगठनों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

You can share this post!

 

कानपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कमला नेहरू पार्क, जवाहर नगर में सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों, विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग, आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया।योग अभ्यास वर्ग का संचालन नगर शारीरिक प्रमुख रमेश तथा ब्रजेश ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में पतंजलि से जुड़े विष्णु गुप्ता ने स्वस्थ जीवनशैली, योग और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।कार्यक्रम में नगर कार्यवाह शैलेन्द्र, चंद्रशेखर, नगर संघ चालक दिनेश, डॉ. दिवाकर मिश्र, धर्मेंद्र पाठक, हर्षित शुक्ला, नीरज तिवारी, आलोक, त्रिभुवन, पार्षद आलोक पांडेय, पवन गुप्ता, धीरज साहू, भानु प्रताप, रामकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।