news-details

आगामी अभियानों को लेकर भाजपा की रणनीति बैठक सम्पन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। आज जिला भाजपा कार्यालय में आगामी अभियान के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हमीरपुर प्रभारी देवेश कोरी रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत जिला मंत्री संध्या वर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी अभियान के तहत जिला प्रशिक्षण मंडल प्रशिक्षण व नारी जागरूकता बूथ सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर बूथ पर जाकर बैठक कर सत्यापन किया जाएगा। साथ ही जिला स्तर पर भी बैठकें आयोजित होंगी। नारी वंदन अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर पार्टी और सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी।