
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने वर्ष 2026-27 के लिए कानपुर मंडल और चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने दिनेश बरासिया को पुनः कानपुर मंडलाध्यक्ष तथा आर.के. अग्रवाल को लगातार दूसरी बार कानपुर चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।नई कार्यकारिणी के गठन के तहत हर्षल अग्रवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विक्रांत अग्रवाल को महामंत्री तथा संकल्प राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने विश्वास जताया कि नई टीम उद्योगों के हितों की रक्षा, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान और औद्योगिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नवनियुक्त पदाधिकारियों के मनोनयन पर आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण खेत्रपाल सहित सुनील वैश्य, आलोक अग्रवाल, जय हेमराजानी, संजय जैन, नवीन खन्ना, अनूप गुप्ता, विशाल नड्डा, पी.सी. कुरेले, मनमोहन राजपाल, सुरेश गुरनानी और ममता शुक्ला समेत बड़ी संख्या में उद्यमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उद्यमियों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी उद्योग जगत की चुनौतियों को प्रभावी ढंग से उठाएगी और कानपुर क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए सकारात्मक पहल करेगी। संगठन ने आगामी सत्र में उद्यमियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।