news-details

आईआईटी बीएचयू के प्रो. प्रांजल चंद्र को राष्ट्रीय सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के स्कूल ऑफ बायोकेमिकल इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रांजल चंद्र, एफएनएएससी को इलेक्ट्रोकेमिकल सोसायटी ऑफ इंडिया- मेट्रोहम नेशनल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार 29 अगस्त को भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।प्रो. चंद्र को यह सम्मान इलेक्ट्रोकेमिकल बायोसेंसर, नैनोबायोइंजीनियरिंग और उन्नत सेंसिंग तकनीकों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा अत्याधुनिक तकनीकों के विकास के लिए दिया गया है। उनके शोध का उद्देश्य वैज्ञानिक नवाचारों को प्रयोगशाला से निकालकर व्यावहारिक तकनीकों में बदलना और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों के लिए उपयोगी समाधान विकसित करना है।उनकी प्रयोगशाला में आईआईटी बीएचयू के पेटेंट के तहत कई पेटेंटेड एवं ट्रांसलेशनल तकनीकों, नवीन डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म और उन्नत सेंसिंग उपकरणों का विकास किया गया है। इन तकनीकों में स्वास्थ्य संबंधी वास्तविक समस्याओं के समाधान की व्यापक क्षमता है।पुरस्कार समारोह के दौरान प्रो. प्रांजल चंद्र ने आईआईएससी बेंगलुरु के जेएन टाटा ऑडिटोरियम में नेशनल अवार्ड लेक्चर भी दिया। उन्होंने अपने शोध कार्य के साथ इलेक्ट्रोकेमिकल बायोसेंसिंग, नैनोबायोइंजीनियरिंग और उन्नत सेंसिंग तकनीकों में हो रहे नवीन विकास की जानकारी दी।