news-details

आनंदेश्वर धाम में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ ने कराया विशाल भंडारा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नवरात्रि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बालेंद्र सिंह ने परमट स्थित आनंदेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए भंडारे में देर रात तक भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से नवरात्रि के दौरान सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया। मंदिर परिसर में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में सहभागिता निभाई।इस अवसर पर प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र, जिला संयोजक अतुल दीक्षित, शरद सिंह, डॉ. उमेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, माधुरी पांडे, अर्चना सिंह, रंजीत कुमार, अनुराग श्रीवास्तव, विशाल वर्मा और सचिन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भंडारा वितरण में सहयोग किया।