news-details

आरआरएसजीएस के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  रामनगर में स्थित राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के विद्यार्थियों ने बुधवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी दसवीं कक्षा के परिणामों में अपना परचम लहराया है।विद्यालय के कुल 49 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग किया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा यशस्विनी सिंह ने 92.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा श्रुति उपाध्याय ने 92.2% अंकों के साथ द्वितीय तथा छात्रा ऐश्वर्या तिवारी ने 90% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के लगभग 20% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त लगभग 35% विद्यार्थियों ने विशेष योग्यता के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।