news-details

आधुनिक भारत की नींव रखने वाले नेता थे पंडित नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो, देवरिया देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता ज्वाहर लाला नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए आधुनिक भारत निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं के माध्यम से देश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उनके नेतृत्व में आईआईटी और एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना हुई, जिसने भारत को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सूत्रधार के रूप में नेहरू जी ने विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया।ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि नेहरू जी का विजन आज भी प्रासंगिक है। उनका सपना था कि भारत विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी बने तथा हर बच्चा शिक्षित हो। युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि पंडित नेहरू युवाओं के प्रेरणास्रोत थे और उनका सम्पूर्ण जीवन देश सेवा को समर्पित रहा।पूर्व जिला सचिव शीत कुमार मिश्र ने कहा कि नेहरू जी के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम को रामविलास तिवारी, लालसाहब यादव, चुन्नू श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, गंगासागर मिश्र, नकछेद प्रसाद, अशोक कुमार, मोहन प्रसाद, राकेश कुमार एवं सत्यवान पांडेय सहित कई लोगों ने संबोधित किया।