

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी । चिकित्सा के क्षेत्र में बीते 25 सालों से अधिक समय से मरीजों के सेवार्थ लोगों को समर्पित लक्ष्मी हॉस्पिटल एक बार फिर से नये कलेवर में शुरू हो रहा है। वाराणसी के चिकित्सा जगत में एक नया अध्याय जुड़ गया है। डॉक्टर अशोक राय के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में 'लक्ष्मी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हो रहा है।शुक्रवार को लक्ष्मी हॉस्पिटल में हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक राय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस नए अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को बेहद आधुनिक, विश्वसनीय और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।लक्ष्मी हॉस्पिटल को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्बर) के साथ तैयार किया गया है। जो अस्पताल की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं।किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम चौबीसों घंटे तैनात रहेगी। अत्याधुनिक आपरेशन थिएटर में जटिल से जटिल सर्जरी को सुरक्षित तरीके से अंजाम देने के लिए हाइजीनिक और मॉडर्न मॉड्यूलर ओटी उपलब्ध है।हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक राय के साथ-साथ विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध रहेगी। सटीक बीमारी का पता लगाने के लिए आधुनिक लैब, एक्स-रे और अन्य जांच सुविधाएं।आईसीयू और एनआईसीयू के गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं के लिए विशेषv गहन चिकित्सा कक्ष को बनाया गया है।डॉक्टर अशोक राय के कुशल नेतृत्व में लक्ष्मी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ हो चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के संकल्प के साथ, यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा और किफायती इलाज का एक नया केंद्र बनकर उभरा है। अस्पताल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज की बेहतरीन और सुचारू व्यवस्था की गई है ।।