news-details

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर प्रतिमा स्थापना की घोषणा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक माता अहिल्या बाई होलकर की जयंती विधायक महाराजी प्रजापति के जनसम्पर्क कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने लोकमाता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने लोक माता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की और महिलाओं और समर्थकों को अंगवस्त्र और साड़ियां भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं बूथ पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सुशासन, महिला सम्मान और जनकल्याण के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किए। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उन्होंने कहा कि विधानसभा 186 अमेठी में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित करेंगे, जिससे क्षेत्र की नई पीढ़ी उनके आदर्शों, संघर्षों और समाजसेवा से प्रेरणा प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की उन्नति उसके महापुरुषों और महापुरुषाओं के विचारों को सम्मान देने से होती है।कार्यक्रम में धर्मराज पाल , प्रोफेसर डॉ ‌रूदल यादव ने लोकमाता के शासन और जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला।अरुण प्रजापति,आशा पाल,राम कृपाल पाल, श्याम बहादुर पाल,राम बली, श्याम लाल पाल, सुरेश पाल, कुलदीप पाल,डब्बू पाल,राम भुवाल प्रजापति,हरी लाल प्रजापति, हरीराम यादव एडवोकेट, जितेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।

 

लोक माता अहिल्या बाई होलकर ने अपना पूरा जीवन प्रजा की सेवा, धर्म, न्याय और लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया ।उनका जीवन मानवता, कर्तव्य और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने के साथ उनके नाम से पुरस्कार भी शुरू किया था।यह पुरस्कार सरकार ने बंद कर दिया है ‌। सूबे में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फिर से सरकार बनायेंगे। माता अहिल्या बाई होलकर और पार समाज का पूरा मान सम्मान होगा।- प्रोफेसर डॉ ‌रूदल यादव