news-details

अमृत मित्र योजना की महिलाओं का 10 माह का भुगतान बकाया

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। अमृत मित्र 2.0 योजना के तहत वाटर टेस्टिंग का कार्य करने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने बकाया भुगतान दिलाने की मांग की है। महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जलकल विभाग से संचालित योजना के अंतर्गत किए गए कार्य का भुगतान कराने की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, महिलाओं ने वर्ष 2023 से फरवरी 2026 तक अमृत जल मित्र के रूप में पानी की गुणवत्ता की जांच का कार्य किया। इसके बावजूद उन्हें अब तक कुल 10 माह का भुगतान नहीं मिला है। महिलाओं का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।अमृत सखी श्वेता मिश्रा की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से संबंधित अधिकारियों को बकाया भुगतान कराने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, लेकिन मेहनताने का भुगतान नहीं होने से परिवारों के खर्च चलाने में परेशानी हो रही है।महिलाओं ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।