
पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज/अमेठी। रविवार को भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने बांहापुर में जनसंवाद चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार की 12वर्ष की उपलब्धियों का गुणगान किया और जनता की समस्यायों को सुना। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि मोदी और योगी सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। 12साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सभी बड़ी समस्याओं का हल करके एक भारत -श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम किया है। दुनिया के मजबूत देश भी अब भारत की विदेश और रक्षा नीति का लोहा मानने लगे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से अमेठी की जनता को डबल इंजन सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता की खुशहाली ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसंवाद कार्यक्रम में मदन पाठक, लल्लू सिंह, आशीष शुक्ला, श्री राम शुक्ल, संतोष तिवारी,राम सुंदर मिश्र, सत्यम् सिंह,सूर्य नाथ शुक्ल,इन्द्र कुमार शर्मा,रवि कुमार वर्मा,मंगरू सरोज, मोहन लाल, विजय पाल उपाध्याय, अश्विनी सिंह, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।