
पारदर्शी विकास न्यूज़ संग्रामपुर। शिवपुर-करनाईपुर में आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी खाक हो गई है। बुधवार को भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू की ओर से विजय पाल उपाध्याय और अश्विनी सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक सहायता और राशन किट प्रदान की। अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ है।गोकरन सिंह चौहान और सीमा देवी को इस विपदा से उबरने में हर संभव मदद की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे परिवार को इस नुकसान और दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करें।