
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 139वें संस्करण के लाइव प्रसारण की तैयारियां कानपुर उत्तर में तेज हो गई हैं। 25 अक्टूबर को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के तिलक नगर मंडल स्थित प्रमिला सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के डॉक्टर, व्यापारी, शिक्षक और अन्य प्रबुद्धजन प्रधानमंत्री के विचारों को सुनेंगे। कानपुर उत्तर जिला लगातार दूसरी बार इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की मेजबानी करेगा।आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, ‘मन की बात’ की जिला संयोजक राधा सैनी और मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम मौजूद रहे।पदाधिकारियों ने सभागार में बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की। ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और देशभर में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों को साझा करते हैं। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक प्रबुद्धजनों को प्रधानमंत्री के संवाद से जोड़ना है।