
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा का जन्मदिन जिला भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिला पदाधिकारियों के साथ उन्हें तिलक लगाकर, पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने अपने साथी पदाधिकारियों से जन्मदिन के उपहार स्वरूप वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।