news-details

छोटी दीपावली पर रोटरी क्लब ने आश्रित बच्चों के साथ बांटी खुशियां, उपहार पाकर खिले मासूमों के चेहरे

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / कुशीनगर।

 

छोटी दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने जिला मुख्यालय रविंद्रनगर स्थित दत्तक ग्रहण इकाई में आश्रित मासूम बच्चों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों को उपहार देकर उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने बच्चों को नए कपड़े, मिठाइयां, चॉकलेट, फल और अन्य उपहार भेंट किए। सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें स्नेह देकर त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाया। उपहार पाकर मासूम बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब की ओर से बीते माह दत्तक ग्रहण केंद्र को आरओ वाटर प्यूरीफायर भी भेंट किया गया था।इस अवसर पर क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सह सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, निदेशक अमित श्रीवास्तव, संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉ. जे.के. पटेल सहित दत्तक ग्रहण इकाई से नलिन सिंह, लक्ष्मी देवी, वंदना गुप्ता, रूबी शर्मा एवं प्रकृति उपस्थित रहीं।क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य केवल सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचकर उनके साथ खुशियां साझा करना भी है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियों में दूसरों को भी शामिल करें।उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जरूरतमंदों और असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए आगे आना चाहिए।