
पारदर्शी विकास ब्यूरो / छितौनी, कुशीनगर। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के तहत आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस अवसर पर पूरे कुंभ स्थल को दीपों से सजाया गया, जिससे मां नारायणी का तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। दीपों की जगमगाहट से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित कर मां नारायणी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मां नारायणी के तट को स्वच्छ, सुंदर और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मां नारायणी सामाजिक कुंभ के संरक्षक एवं पथलेश्वर नाथ मंदिर के महंत डॉ. सत्येंद्र गिरी महाराज ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मां नारायणी के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का संदेश देना है।कुंभ संयोजक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता, सद्भाव, एकता और सेवा भावना का प्रकाश फैलाने का माध्यम है। मां नारायणी सामाजिक कुंभ के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित करने और जनभागीदारी बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।दीपोत्सव कार्यक्रम में नागेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, जय किशोर कुशवाहा, करण यादव, अनूप मिश्रा, सुनील दुबे, फूला देवी, अजय मिश्रा, वीरेंद्र पांडेय, मनीष शर्मा, मिथिलेश यादव एवं नंदेश्वर कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।