news-details

अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। जनपद के झंझरी विकासखंड में अपना दल (एस) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक चौधरी चरण सिंह सिंचाई विभाग डाक बंगले में हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पटेल ने की।बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।पार्टी नेताओं ने जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति की समीक्षा की और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया। इसके साथ ही क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही गई।बैठक में कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों को मजबूत करने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रामदीन वर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।