news-details

अयोध्या के सरयू तट पर मनाया गया सीएम योगी का जन्मोत्सव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के पावन सरयू तट पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत, तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरयू के दुग्धाभिषेक और वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर केक काटा गया और 51 किलो लड्डू वितरित कर उत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।कार्यक्रम का समापन सरयू तट पर सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश की सुख-समृद्धि और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई।