news-details

बीएनएसडी इंटर कॉलेज में मनाया गया योग दिवस, विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर के चुन्नीगंज स्थित बीएनएसडी इंटर कॉलेज में योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से योग, आसन और व्यायाम किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे योग अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही सूर्य नमस्कार का सुंदर प्रदर्शन विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा किया गया। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में डॉ. ओपी पाठक, डॉ. दिवाकर मिश्रा, बालेंद्र सिंह, राजीव शुक्ला, शरद कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार और धीरेंद्र मिश्रा सहित अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।