
पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। अमेठी बाईपास स्थित होटल वृंदावन के सामने चोरों ने बीएसएफ जवान रामजस यादव के घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों से करीब 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात, डेढ़ से पौने दो लाख रुपये नकद, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस लेकर फरार हो गए। घटना के समय जवान परिवार सहित पैतृक गांव में भंडारे में शामिल होने गए थे। सूचना पर सीओ अखिलेश वर्मा, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।