
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। हाटा विकास खण्ड की ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव ने अपने नेतृत्व, जनसंपर्क और जनहितकारी कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखने का कार्य किया है। उनके कार्यकाल में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को गति मिली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हो रहा है।ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव एवं उनके पति भाजपा नेता सुधीर राव के निरंतर प्रयासों से विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता के कारण गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और लंबे समय से लंबित कई समस्याओं का समाधान संभव हो पाया है।ग्रामीणों के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत रहती हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी उनके स्तर से लगातार पहल की जा रही है, जिसके कारण हाटा विकास खण्ड में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है।क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शी कार्यशैली और जनसेवा की भावना ने हाटा विकास खण्ड को नई पहचान दिलाई है। उनका मानना है कि यदि इसी प्रकार विकास की गति बनी रही तो आने वाले समय में हाटा विकास खण्ड जिले के अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।क्षेत्रीय जनता का कहना है कि ब्लॉक प्रमुख आरज़ू राव के नेतृत्व में हाटा विकास खण्ड निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे उनके प्रयास भविष्य में भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा और मिसाल बनेंगे।
