news-details

बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / अमेठी। तिलोई स्थित एसपीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रेम कुमार मिश्र ने खंड शिक्षा अधिकारी सतीश सिंह की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और प्राथमिक विद्यालय छवहिया के बच्चों ने परेड प्रस्तुत की। 50 मीटर दौड़ में रौनक साहू, 100 मीटर में करन और 200 मीटर में दुर्गेश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में सेफिया और मानवी ने बाजी मारी। कबड्डी में भेलाई कला विद्यालय तथा न्याय पंचायत ढोढनपुर विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत तिलोई प्राथमिक स्तर पर चैंपियन रही।