news-details

बालीपुर डुडिया में एस एच ओ ने समझौते से कराया जटिल भूमि विवाद का निस्तारण

You can share this post!

 

डी एम के आदेश पर 11वें दिन सुलझा मामला, लेखपाल विकास तिवारी की दबंगई सामने आई

अपने ही भाईयों के हिस्से की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा था लेखपाल

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। बालीपुर डुडिया में एक लेखपाल की दबंगई और अवैध निर्माण से उपजे जमीनी विवाद का निस्तारण सोमवार को 11वें दिन हुआ। डी एम संजय चौहान के आदेश पर संयुक्त टीम के साथ मौके पर गये एस एच ओ अरुण कुमार मिश्र ने सभी पक्षों से वार्ता कर बड़ी सूझ बूझ से समझौता कराकर मामले का निस्तारण किया। बालीपुर डुडिया के जमीनी विवाद के इस प्रकरण में तहसील में ही तैनात एक लेखपाल की दबंगई सामने आई है। लेखपाल विकास तिवारी अपने परिवार के लोगों के कब्जे की आबादी की जमीन और मकान के साथ पास में स्थित इमारती लकड़ी और चारागाह खाते की भूमि पर भी अवैध कब्जा करने की कोशिश में लगा हुआ था। पीड़ित चंद्रभूषण तिवारी ने डीएम,एस पी और मुख्यमंत्री से कई बार आनलाइन शिकायत की थी। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ल के दौरे के दौरान पीड़ित चन्द्र भूषण तिवारी अपनी फरियाद लेकर उनके पास गया था । जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के संकेत पर उसने अपनी दर्खास्त डी एम संजय चौहान को दे दी।डी एम ने सख्ती से मामले को संज्ञान में लिया। डी एम के निर्देश दिए सोमवार को एस एच ओ अरुण कुमार मिश्र संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दिन भर कैम्प करके पक्षों के बीच समझौता कराया।
 इस प्रकरण में शिवपूजन तिवारी ने भी 20जून को एस एच ओ और डी एम,एस पी से शिकायत की थी।

 समझौते के प्रमुख बिंदु -एक नजर 

1-पांच हिस्सेदारी में आपसी सहमति से बिना किसी जोर दबाव के समझौता किया गया है।

2-धनंजय कुमार तिवारी के मकान के पास से दो मीटर दक्षिण आम रास्ता खुला रहेगा।

3-रास्ते के दक्षिण जो भी खाली भूमि है वह शिवपूजन तिवारी की होगी.।
धनंजय प्रसाद तिवारी के मकान के पीछे से उत्तर तरफ 5मी उत्तर दिशा तक तथा उस स्थान से पश्चिम दिशा चकरोड तक शिवपूजन तिवारी का होगा।

 4-धनंजय तिवारी के अंतिम बार्डर की दीवार से दो मीटर का रास्ता चंद्रभूषण तिवारी के लिए खुला रहेगा। इससे पश्चिम दिशा में चंद्रभूषण तिवारी, बृजभूषण तिवारी गेट लगा सकते हैं।

 5-शिवपूजन तिवारी को मिट्टी डालने के लिए लालता प्रसाद तिवारी द्वारा 5000रु, कृष्णानंद द्वारा 7000रु और धनंजय तिवारी द्वारा 10000रु दिए जायेंगे।खंडजे से पूर्व दिशा में धनंजय तिवारी, कृष्णा नंद तिवारी का कोई भी अतिक्रमण और कब्जा नहीं रहेगा।