news-details

बिना फिटनेस/परमिट के स्कूली वाहन मिलने पर करें कारवाई : जिलाधिकारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास , महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में अपरान्ह 1ः00 बजे कलैैक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमे जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश दिये गये।जिलाधिकारी ने कहा जिन विद्यालयों में स्कूली वाहन बंद/खराब अवस्था में खड़े है, उनको विद्यालय से हटवाया जायें या उनकी मरम्मत कराते हुये फिटनेस/परमिट प्राप्त कर ही पुनः संचालित किया जायें। बिना फिटनेस/परमिट के संचालित वाहनों पर स्कूली वाहन के विरूद्ध सीज करने की कार्यवाही तथा विद्यालय प्रबंधन के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जायें। यातायात पुलिस द्वारा भी स्कूली वाहनों के फिटनेस/परमिट की जाँच की जायें। यदि चेकिंग के दौरान बिना फिटनेस/परमिट के कोई वाहन पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ए0आर0टी0ओ0 महोबा को सूचित किया जाये। जनपद के समस्त स्कूली वाहनों में सी0सी0टी0वी0 कैमरों एवं अग्निशमन यंत्रों को शत-प्रतिशत लगाये जाने का शपथ-पत्र उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया। परियोजना निदेशक एन0एच0ए0आई0 कानपुर/परियोजना निदेशक एन0एच0ए0आई0 छतरपुर जिला सड़क सुरक्षा की बैठकों में उपस्थित नही होते है। अतः परियोजना निदेशकों कानपुर/छतरपुर को पत्र प्रेषित करते हुये एन0एच0ए0आई0 चेयरमैन को भी सड़क दुर्घटनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराते हुये प्रति प्रेषित की जायें। एन0एच0ए0आई0 छतरपुर कैमाहा म0प्र0 बार्डर से बाँदा तिराहा तक चिन्हित ब्लैक स्पोटों में आवश्यक सुधार कार्य तीव्र गति से पूर्ण करायें। एन0एच0ए0आई0 छतरपुर कैमाहा से कबरई तक मार्ग में गड्ढो की मरम्मत का कार्य/ डायवर्जन का कार्य/रिफ्लेक्टर का कार्य आगामी बैठक के पूर्व शीघ्रता से पूर्ण करायें एवं उक्त मार्ग पर पानी का छिड़काव भी शाम के समय अवश्य कराया जायें।