news-details

बिना पंजीकरण संचालित कृतिका पैथोलॉजी सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो देवरिया। जनपद के सलेमपुर नगर क्षेत्र में कथित रूप से बिना वैध पंजीकरण संचालित किए जा रहे कृतिका पैथोलॉजी सेंटर पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के बाद की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पैथोलॉजी सेंटर आवश्यक पंजीकरण और निर्धारित मानकों के बिना संचालित किया जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान संचालक आवश्यक दस्तावेज और वैध पंजीकरण संबंधी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल सेंटर को सील करने की कार्रवाई की।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी संस्थानों का संचालन नियमानुसार पंजीकरण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर अंकुश लगेगा तथा मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।