
PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या जनपद की रुदौली तहसील के सैदपुर क्षेत्र में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज धूप और उमस भरे मौसम के बीच किसान खेतों में मेहनत कर रहे हैं, वहीं सिंचाई के लिए उन्हें निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।किसानों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से धान समेत अन्य खरीफ फसलों पर भी असर पड़ सकता है। निजी साधनों से सिंचाई करने के कारण खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान परेशान हैं।स्थानीय किसानों जेपी यादव, अनिल यादव, मुकेश प्रजापति, शुभम यादव और धर्मेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्र में अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। खेतों में नमी की कमी के चलते फसलों की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।किसानों ने बताया कि यदि जल्द अच्छी बारिश नहीं हुई तो धान की रोपाई और फसल उत्पादन पर बड़ा असर पड़ सकता है। कृषि पर निर्भर क्षेत्र के किसान अब आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।