news-details

बिसुही पुल निर्माण की मांग को लेकर छात्र नेता शिवम पांडेय हाउस अरेस्ट

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय को गोंडा में हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। शिवम पांडेय ने गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर स्थित जर्जर बिसुही पुल के निर्माण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के गोंडा दौरे से पहले पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही एक उपनिरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी उनके आवास पर तैनात हैं और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा रही है।114 वर्ष पुराने बिसुही पुल के निर्माण को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत पहले भी कई आंदोलन कर चुकी है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री की तस्वीर पर जल चढ़ाने और खून से जल सत्याग्रह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। उस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया था। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। शिवम पांडेय का कहना है कि पुल की हालत बेहद खराब है, जिसके कारण अक्सर घंटों जाम लगता है और मरीजों, छात्रों व आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को उठाने पर उन्हें हाउस अरेस्ट कर सरकार उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।